के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में ताइक्वाडो चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में ताइक्वाडो चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

Apr 28, 2025 - 01:14
 0  18
के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में ताइक्वाडो चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

By:- Nirjala

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- ममता चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ गरीबो एवं असहायों की सेवा के लिए हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करता आ रही है। इसी क्रम में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लखनऊ ताइक्वांडों एसोसिएशन द्वारा के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में 5 इण्टर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वाडो चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ के 35 स्कूल के 425 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा द्वारा किया गया। उद्घाटन के समय मुख्यअतिथि राजीव मिश्रा ने प्रतियोगिता के आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में खिलाडियो के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। राजीव मिश्रा ने कहा ममता चैरिटेबल ट्रस्ट हर क्षेत्र में अपना सहयोग करती आ रही है।

फ्रेशर खिलाडियों में यशा अभयराज गोल्ड, आर्या जमवाल गोल्ड, इमाद मंसूरी गोल्ड, अयान गोल्ड, आरव गुुप्ता गोल्ड (द हेमिल्टन एकेडमी) अद्विका गुप्ता द हेमिल्टन एकेडमी सीनियर में शाम्भवी जमवाल (लोरंटो कांवेंट लखनऊ) इशानी कृष्णा गोल्ड मेडल द्वारा सम्मानित किया गया। उद्घाटन समारोह के समय लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, सचिव रिजवान अहमद, कोषाध्यक्ष नेहा सिंह उपस्थित रहेे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow