परिवहन विभाग में RTO और ARTO का बड़े पैमाने पर हुआ तबादला
परिवहन विभाग में RTO और ARTO का बड़े पैमाने पर हुआ तबादला

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- परिवहन विभाग ने शनिवार रात को 11 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (RTO) और 24 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) का तबादला किया है। कई जिलों के परिवहन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
प्रणव झा बने RTO बरेली, राजेश मौर्य को मिला गोंडा, अनीता सिंह बनीं RTO मेरठ, हिमेश तिवारी को प्रयागराज। 24 ARTO में अरविन्द कुमार सिंह (हरदोई), संजीव कुमार सिंह (उन्नाव) भूपेश गुप्त (सुल्तानपुर), अमिताभ चतुर्वेदी (संभल), राजीव बंसल (लखनऊ) सहित कई तबादले, परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है जिस की सूची शासन ने जारी कर दी है।
What's Your Reaction?






