साप्ताहिक राशिफल दिनांक 12 जनवरी से 18जनवरी2026

Jan 11, 2026 - 21:23
 0  83
साप्ताहिक राशिफल दिनांक 12 जनवरी से 18जनवरी2026

क्या कहते हैं – आपके ग्रह

12 से 18 जनवरी 2026

इस सप्ताह ग्रहों का गोचर –

सूर्य – धनु राशि में, 14 जनवरी शाम 3.13 से मकर में

चंद्रमा – तुला राशि में,

13 को शाम 5.21 से वृश्चिक में,

16 को सुबह 5.47 से धनु में,

18 को शाम 4.40 से मकर में

मंगल – धनु में, 16 को सुबह 4.36 से मकर में

बुध – धनु में, 17 को पूर्वाह्न 11.27 से मकर में

गुरु – मिथुन में वक्री

शुक्र – धनु में, 13 को सुबह 4.02 से मकर में

शनि – मीन में

राहु – कुंभ में, केतु – सिंह में

 देखते हैं, आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं ये ग्रह—

1- मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए समय पहले से ही अच्छा चल रहा है, जो मंगलवार सायंकाल तक रहेगा। पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवादास्पद मामलों में भी सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा।

मंगलवार सायंकाल से रविवार सायंकाल तक समय थोड़ा विपरीत रहेगा। इच्छानुसार कार्य न होने से मन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

रविवार सायंकाल बाद से समय फिर अनुकूल होगा और लाभकारी सिद्ध होगा। समय का सदुपयोग करें।

पुरुष – कार्यक्षेत्र में नेतृत्व के अवसर मिलेंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें।

महिला – पारिवारिक सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

युवा वर्ग – लक्ष्य स्पष्ट रखें, जल्दबाज़ी से बचें।

शुभ अंक – 9

शुभ रत्न – मूंगा

सावधानियाँ – विवाद और जल्द निर्णय से बचें।

उपाय – हनुमानजी की आराधना और मंगल कवच का पाठ करें।

2- वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने का समय है, जो सप्ताह के पहले दिन से गुरुवार तक रहेगा।

धैर्य रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। समस्याओं का समाधान होगा। शत्रु परास्त होंगे। मान-सम्मान के साथ कार्य-व्यवसाय में वृद्धि होगी।

शुक्रवार से रविवार तक थोड़ा तनाव रह सकता है। यात्रा में खर्च अधिक होगा। आवश्यक कार्यों में सावधानी रखें। योग और आध्यात्म लाभकारी रहेंगे।

पुरुष – आर्थिक निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे।

महिला – आत्मविश्वास बढ़ेगा, सम्मान मिलेगा।

युवा वर्ग – शिक्षा व कैरियर में स्थिरता आएगी।

शुभ अंक – 6

शुभ रत्न – हीरा / ओपल

सावधानियाँ – आलस्य और अनावश्यक खर्च से बचें।

उपाय – माता लक्ष्मी की आराधना करें।

3- मिथुन राशि

मंगलवार सायंकाल तक समय कुछ बाधाओं वाला रहेगा। परिवार में बड़ों का ध्यान रखें। दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान आवश्यक है। मन में अज्ञात भय बना रह सकता है।

मंगलवार सायंकाल बाद से रविवार सायंकाल तक शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य-व्यवसाय में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बनेंगे। समय का सदुपयोग करें।

रविवार सायंकाल बाद से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धैर्य बनाए रखें।

पुरुष – संवाद और संपर्क से लाभ होगा।

महिला – भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।

युवा वर्ग – नई सीख और अनुभव प्राप्त होंगे।

शुभ अंक – 5

शुभ रत्न – पन्ना

सावधानियाँ – मानसिक भ्रम और असमंजस से बचें।

उपाय – गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

4- कर्क राशि

सोमवार से गुरुवार तक ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण जरूरी कामों में अवरोध आएंगे। इससे मन में खिन्नता रहेगी। भविष्य को लेकर अज्ञात भय और क्रोध की स्थिति बन सकती है।

सेहत का ध्यान रखें, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

शुक्रवार से रविवार तक समय अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल का वातावरण अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे।

पुरुष – धैर्य से कार्य करें, जल्दबाज़ी न करें।

महिला – पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

युवा वर्ग – आत्मविश्वास बनाए रखें।

शुभ अंक – 2

शुभ रत्न – मोती

सावधानियाँ – भावुक होकर निर्णय न लें।

उपाय – भगवान शिव की आराधना और ध्यान करें।

5- सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। पहले दिन से मंगलवार सायंकाल तक पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। यात्रा और मनोरंजन के योग हैं। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मंगलवार सायंकाल से रविवार सायंकाल तक घरेलू कार्यों में समय व्यतीत होगा। मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन विचलित रह सकता है। अध्यात्म और योग लाभकारी रहेंगे।

रविवार सायंकाल बाद से समय अनुकूल होगा। अच्छे कार्य होंगे, व्यापार में वृद्धि और प्रतिद्वंदियों पर विजय मिलेगी।

पुरुष – मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

महिला – सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी।

युवा वर्ग – नेतृत्व के अवसर मिलेंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रत्न – माणिक्य

सावधानियाँ – अहंकार से बचें।

उपाय – भगवान विष्णु की आराधना या आदित्य स्तोत्र का पाठ करें।

6- कन्या राशि

मंगलवार सायंकाल तक व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। सुपाच्य भोजन करें। योग और ध्यान लाभकारी रहेगा। परिवार के बुजुर्गों का ध्यान रखें।

मंगलवार सायंकाल बाद से गुरुवार तक समय अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्य पूरे होंगे।

शुक्रवार से रविवार तक समय थोड़ा विपरीत रहेगा। कार्यों में रुकावट और मन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पुरुष – योजनाबद्ध कार्य से सफलता मिलेगी।

महिला – स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

युवा वर्ग – प्रतियोगिता में सफलता के योग।

शुभ अंक – 5

शुभ रत्न – पन्ना

सावधानियाँ – अनावश्यक चिंता से दूर रहें।

उपाय – गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

7- तुला राशि

यह सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा। पहले दिन से मंगलवार सायंकाल तक समय बहुत अच्छा है। बाहरी संपर्कों से लाभ होगा और व्यापार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन का समय व्यतीत होगा। नए कार्य की योजना बनेगी और पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

मंगलवार सायंकाल बाद से गुरुवार तक भोजन और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विवादों से बचना आवश्यक होगा।

शुक्रवार से रविवार सायंकाल तक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। यह समय स्वयं के लिए अनुकूल रहेगा, आवश्यक कार्य पूरे करें।

रविवार सायंकाल बाद से काम सोच-समझकर करें। जल्दबाज़ी में नुकसान हो सकता है और मन दुविधा में रहेगा।

पुरुष – व्यापार व साझेदारी में लाभ के योग।

महिला – संतुलित निर्णय से पारिवारिक सुख मिलेगा।

युवा वर्ग – रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक – 6

शुभ रत्न – हीरा

सावधानियाँ – दुविधा और आलस्य से बचें।

उपाय – मां दुर्गा की आराधना लाभकारी रहेगी।

8- वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पहले दिन से मंगलवार सायंकाल तक समय बहुत अनुकूल नहीं है। लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी रखें और धन सोच-समझकर खर्च करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और आत्मविश्वास बनाए रखें।

मंगलवार सायंकाल बाद से गुरुवार तक लाभ के योग हैं। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। परिवार और मित्रों के साथ यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं।

शुक्रवार से रविवार सायंकाल तक खान-पान स्वास्थ्य के अनुकूल रखें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।

रविवार सायंकाल बाद से समय आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। कार्यों की सराहना होगी और मन के अनुकूल समाचार मिलेंगे।

पुरुष – आत्मविश्वास बढ़ेगा, निर्णय क्षमता मजबूत होगी।

महिला – भावनात्मक स्थिरता और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

युवा वर्ग – लक्ष्य के प्रति एकाग्रता आवश्यक है।

शुभ अंक – 9

शुभ रत्न – मूंगा

सावधानियाँ – क्रोध और संदेह से बचें।

उपाय – हनुमानजी की आराधना करें।

9- धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। पहले दिन से मंगलवार सायंकाल तक कई मामलों में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। बाहरी संपर्क लाभदायक रहेंगे और नए कार्य की योजना बनेगी। यह समय आपके लिए अनुकूल है, इसका पूरा लाभ उठाएँ।

मंगलवार सायंकाल बाद से गुरुवार तक अचानक धन व्यय बढ़ेगा। यात्रा अधिक होगी और मेहनत के अनुपात में लाभ कम मिल सकता है।

धैर्य रखें, क्योंकि शुक्रवार से रविवार सायंकाल तक समय फिर से आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी और अधिकतर समय आराम में बीतेगा।

रविवार सायंकाल बाद से लोगों से बातचीत में संयम रखें। भोजन सात्विक और सुपाच्य रखें।

पुरुष – भाग्य का सहयोग मिलेगा।

महिला – आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा।

युवा वर्ग – उच्च शिक्षा और यात्रा के योग।

शुभ अंक – 3

शुभ रत्न – पुखराज

सावधानियाँ – अति आत्मविश्वास से बचें।

उपाय – भगवान विष्णु की आराधना करें।

10- मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का अधिकांश भाग अत्यंत शुभ रहेगा। पहले दिन से गुरुवार तक व्यापार में वृद्धि होगी। नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। कार्यस्थल का वातावरण मन के अनुकूल रहेगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आलस्य त्याग कर परिश्रम करें।

शुक्रवार से रविवार सायंकाल तक परिस्थितियाँ थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। यात्रा में सावधानी रखें और अधिक खर्च से बचें। आवश्यक कार्य सोच-समझकर करें, मन में भ्रम रह सकता है।

रविवार सायंकाल बाद से समय फिर अनुकूल होगा। पिछली परेशानियाँ दूर होंगी। परिवार और मित्रों के साथ समय बीतेगा।

पुरुष – कार्यक्षेत्र में स्थिर सफलता मिलेगी।

महिला – धैर्य से निर्णय लेने पर लाभ होगा।

युवा वर्ग – कैरियर में ठोस प्रगति के संकेत।

शुभ अंक – 8

शुभ रत्न – नीलम

सावधानियाँ – स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें।

उपाय – भगवान शिव की साधना करें।

11- कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार सायंकाल तक समय अत्यधिक व्यस्त रहेगा। समय पर काम पूरे न होने से तनाव बढ़ सकता है। व्यय अधिक और लाभ कम रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और परिवार को समय दें। आवश्यकता पड़ने पर बड़ों की सलाह लें।

मंगलवार सायंकाल बाद से रविवार सायंकाल तक समय मन के अनुकूल रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभ देंगे।

रविवार सायंकाल बाद से समय कुछ प्रतिकूल रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा और अधिक काम के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। योजना बनाकर काम करें।

पुरुष – नए संपर्कों से लाभ होगा।

महिला – सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

युवा वर्ग – नवाचार और नए विचार सफल होंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रत्न – नीलम / अमेथिस्ट

सावधानियाँ – अव्यवस्थित दिनचर्या से बचें।

उपाय – योग, ध्यान और भगवान शिव का स्मरण करें।

12- मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सोमवार से गुरुवार तक समय अनुकूल नहीं रहेगा। आवश्यक कार्यों में चुनौतियाँ आएँगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। लोगों पर सोच-समझकर भरोसा करें। महत्वपूर्ण निर्णय सावधानी से लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और प्रकृति के बीच समय बिताएँ।

शुक्रवार से रविवार तक समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे। अपने सौम्य स्वभाव और व्यवहार के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी और समय पर कार्य पूरे होंगे।

पुरुष – रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

महिला – सौम्यता और समझदारी से लाभ होगा।

युवा वर्ग – कल्पनाशीलता का सही उपयोग करें।

शुभ अंक – 7

शुभ रत्न – पुखराज

सावधानियाँ – भ्रम और आलस्य से दूर रहें।

उपाय – विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

अगला साप्ताहिक राशिफल

19 जनवरी 2026 को।

तब तक—

स्वस्थ रहें - सुरक्षित रहें

शुभम् भवतु

डॉ. ए. के. पाण्डेय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

KeshavShukla विभिन्न राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक मंचों पर साहित्य विमर्श, कविता, कहानी लेखन ,स्क्रिप्ट लेखन, नाटकों का मंचन, रेडियो स्क्रिप्ट लेखन, उद्घोषणा कार्य एवं पुस्तक समीक्षा।