आज भी पूरे भारत के लोग चौधरी चरण सिंह को किसानों के मसीहा के रूप में याद करते है:- मुख्यमंत्री योगी

आज भी पूरे भारत के लोग चौधरी चरण सिंह को किसानों के मसीहा के रूप में याद करते है:- मुख्यमंत्री योगी

May 29, 2025 - 21:48
 0  56
आज भी पूरे भारत के लोग चौधरी चरण सिंह को किसानों के मसीहा के रूप में  याद करते है:- मुख्यमंत्री योगी

निर्जला चौबे की रिपोर्ट

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर आज विधान भवन परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की पावन पुण्यतिथि है।

पूरा भारत चौधरी चरण सिंह जी को उनके किसानों के मसीहा के रूप में आदर के साथ स्मरण करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री के साथ ही, गृह और वित्त जैसे मंत्रालयों का दायित्व का निर्वहन भी चौधरी चरण सिंह जी ने किया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में भूमि सुधार, ग्रामीण विकास व शासन की शुचिता और पारदर्शिता के लिए चौधरी चरण सिंह जी ने जो कदम उठाए थे, उसकी गूंज आज भी हमारे गांवों में किसानों और समाज के प्रत्येक तबके के माध्यम से सुनाई देती है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, विधान परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह चौधरी, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, विधायक राजेश्वर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow