बर्ड फ्लू का आतंक, प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों को एक सप्ताह के लिए किया गया बंद

बर्ड फ्लू का आतंक, प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों को एक सप्ताह के लिए किया गया बंद

May 20, 2025 - 22:44
 0  63
बर्ड फ्लू का आतंक, प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों को एक सप्ताह के लिए किया गया बंद

निर्जला चौबे की रिपोर्ट

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ-साथ बर्ड फ्लू भी बढ़ता जा रहा है जिससे लगातार जानवरों की मौत हो रही है वहीं प्रदेश के कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से जानवरों की मौत के बाद योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

प्रदेश के जन्तु उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना ने प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों को एक हफ्ते के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के मद्देनज़र पूरे प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों एवं इटावा लॉयन सफारी को जनता के लिए आने वाले 27 मई तक बंद रखा जाएगा।

यह निर्णय प्रदेश में एच-5 एविएन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) संक्रमण की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लिया गया है। बर्ड फ्लू के मद्देनजर पिछले सप्ताह लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर के चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow