एकल विद्यालयों का मकर संक्रांति सम्मान समारोह हुआ आयोजित

सर्वश्रेष्ठ सामाजिक शिक्षा संगठन एकल अभियान

Mar 2, 2025 - 10:00
Mar 2, 2025 - 10:08
 0  22
एकल विद्यालयों का मकर संक्रांति सम्मान समारोह हुआ आयोजित

एकल विद्यालयों का मकर संक्रांति सम्मान समारोह हुआ आयोजित

श्रीकृष्ण मिश्र हिन्द भास्कर

फरेन्दा महराजगंज

फरेन्दा क्षेत्र के एकल विद्यालयों द्वारा मकर संक्रांति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एकल अभियान के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है, जो कार्यकर्ताओं के मनोबल और कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक है। एकल अभियान की वजह से गांवों में चहुंमुखी विकास हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं साथ ही गांव नशामुक्त हो रहे हैं। कार्यक्रम के तहत भजन-कीर्तन जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां निरंतर चल रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फरेन्दा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व का सर्वश्रेष्ठ सामाजिक शिक्षा संगठन एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, जागरण एवं स्वावलंबन के माध्यम से गावों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत है। जिसके माध्यम से लाखों बच्चों को शिक्षा हासिल हो रही है। कार्यक्रम में अंचल प्रभारी महेश व्यास , अंचल अभियान प्रमुख चंद्र भान , अंचल प्रशिक्षण प्रमुख राधेश्याम ,खेल प्रमुख शिवम जायसवाल ,संच व्यास करुणेश उपाध्याय ,उपेंद्र यादव ,दिलीप ,पूनम लता समेत कई गणमान्य महिलाएं व आचार्या उपस्थित रहीं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow