सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के वार्षिक चुनाव प्रेम सिंह अध्यक्ष व अजीत मणि महामंत्री निर्वाचित

Dec 24, 2025 - 08:36
Dec 24, 2025 - 08:40
 0  18
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के वार्षिक चुनाव प्रेम सिंह अध्यक्ष व अजीत मणि महामंत्री निर्वाचित

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के वार्षिक चुनाव प्रेम सिंह अध्यक्ष व अजीत मणि महामंत्री निर्वाचित

श्रीकृष्ण मिश्र हिन्द भास्कर

फरेन्दा,महराजगंज 

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के वार्षिक चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। प्रेम कुमार सिंह अध्यक्ष और अजीत मणि महामंत्री पद के लिए निर्वाचित हुए। कुल 145 रजिस्टर्ड मतदाताओं में से 141 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी विनोद चंद मणि, ध्रुव नरायण मिश्रा, झिनकू त्रिपाठी, देवता पांडेय व ज्वाला मणि के देखरेख में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। घोषित नतीजे के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए प्रेम कुमार सिंह को 85 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रदीप मौर्या को 55 मत तो वहीं महामंत्री पद के लिए अजीत मणि ने 82 मत प्राप्त कर उमाकान्त यादव (58 मत) को 24 वोटों के अंतर से पराजित किया। वरिष्ट उपाध्यक्ष पद के लिए विनय श्रीवास्तव को 93 मत मिले जबकि परमात्मा त्रिपाठी को 47 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए दशरथ प्रसाद को 88 मत तो ओंकार मौर्या को 52 मत प्राप्त हुए।

एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में कई पदों पर केवल एक-एक ही नामांकन होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मो. अजरूद्दीन संयुक्त मंत्री (प्रकाशन), बबलू यादव संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय), राकेश कुमार द्विवेदी संयुक्त सचिव (प्रशासन), महिमा पाठक व प्रमोद कुमार चौहान कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुनें गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। महामंत्री पद पर निर्वाचित अजीत मणि त्रिपाठी ने कहा कि वह अधिवक्ता हितों के लिए सदैव कार्य करेंगे साथ ही एक नई न्यायिक बेंच के लिए प्रयास करेंगे। परिणाम घोषित होते ही कचहरी परिसर में हर्षोल्लास का माहौल बन गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निवर्तमान अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय, अरविंद मिश्र, सुदेश मोहन श्रीवास्तव, राम सहाय गुप्ता, उदय शंकर चौरासिया, मनोज कुमार मिश्र विनीत मणि, सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, मृत्युंजय शुक्ल और ओम प्रकाश पांडेय सहित तमाम वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं दी।

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow