छठ महापर्व का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुई पूजा

छठ महापर्व का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुई पूजा

Oct 28, 2025 - 22:43
 0  13
छठ महापर्व का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुई पूजा

प्रतापगढ़(हिन्द भास्कर):- छठ महापर्व का समापन मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। शहर से लेकर तहसीलों तक आस्था का यह पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार तड़के चार बजे से ही सई घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भास्कर की उपासना की।

भोर में हल्की रिमझिम बारिश के बीच व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान व्रतियों ने अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। छठ घाटों पर मेले जैसा नजारा था और छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय उल्लास छाया रहा।

पूर्वांचल और बिहार का यह प्रमुख लोक आस्था का महापर्व प्रतापगढ़ में भी धूमधाम से मनाया जाता है। जिले में हर साल छठ मनाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। सैकड़ों व्रती महिलाएं अर्घ्य देने के लिए सईघाट पहुंची थीं। हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है, जिसे सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है।

अर्घ्य देने के बाद महिलाएं मंगलगीत और देवीगीत गाते हुए अपने घरों को लौटीं। ऐसी मान्यता है कि छठ पूजन करने वाली महिलाओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow