महाराजा जय सिंह सिसोदिया हुए पंच तत्व में विलीन
महाराजा जय सिंह सिसोदिया हुए पंच तत्व में विलीन

प्रतापगढ़(हिन्द भास्कर):- भारत सरकार के पूर्व विदेश मंत्री स्व. राजा दिनेश सिंह की पुत्री पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महाराजा जय सिंह सिसोदिया का अंतिम संस्कार वैदिक मंत्रों के साथ कालाकांकर गंगा तट के किनारे किया गया। उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके पुत्र कुंवर भुवन्यु सिंह ने दी। जहां वह पंच तत्व में विलीन हो गए। महाराजा जय सिंह ने सिसोदिया सोमवार को देर रात कालाकांकर राजभवन में अंतिम सांस ली।
गौरतलब है कि जय सिंह सिसोदिया राजस्थान प्रांत के प्रतापगढ़ के रियासत के महाराजा थे जिनका विवाह यूपी के प्रतापगढ़ जनपद के कालाकांकर रियासत के राजा पूर्व विदेश मंत्री स्व राजा दिनेश सिंह की सबसे छोटी पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह के साथ हुआ था। महाराजा जय सिंह सिसोदिया के निधन को खबर सुनते ही कालाकांकर रियासत और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार के समय उनके चाहने वालों का अंतिम दर्शन को शैलाब उमड़ पड़ा।
इस अवसर राज्य सभा संसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगौती प्रसाद तिवारी, रतन सिंह, पूर्व सांसद भाजपा नेता संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा महामंत्री राजेश सिंह, भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी,रामानुज दास ओम प्रकाश पांडे , पूर्व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, अशोक मिश्रा, भाजपा महामंत्री पवन गौतम, पूर्व प्राचार्य विनय सिंह, अनूप सिंह कालाकांकर के प्रधान कुंवर मनीष सिंह, रियासत के मैनेजर डॉक्टर घनश्याम यादव, सुनील सिंह, रमेश सिंह, लालसहब, कांग्रेस नेता राम लौट यादव, संतोष तिवारी एडवोकेट निः शुल्क, गप्पू तिवारी, जगदीश शर्मा, भास्कर शुक्ला,बीनू सिंह, बुलाकी, प्रमोद पांडे आदि ने पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि दी
What's Your Reaction?






