कांग्रेस पार्टी ने जिलाधिकारी से मिलकर नगर पंचायत में शासनादेश के उलंघन का मामला उठाया

Aug 7, 2025 - 22:35
Aug 8, 2025 - 16:37
 0  67
कांग्रेस पार्टी ने जिलाधिकारी से मिलकर नगर पंचायत में शासनादेश के उलंघन का मामला उठाया
कांग्रेस पार्टी ने जिलाधिकारी से मिलकर नगर पंचायत में शासनादेश के उलंघन का मामला उठाया

कांग्रेस पार्टी ने जिलाधिकारी से मिलकर नगर पंचायत में शासनादेश के उलंघन का मामला उठाया 

 शिलापट्टों पर विधायक फरेन्दा का नाम अंकित नहीं 

महिला नगर पंचायत अध्यक्ष के नाम से ऊपर पूर्व अध्यक्ष का नाम अंकित किया गया है जो नियम विरुद्ध है : जिलाध्यक्ष 

श्रीकृष्ण मिश्र हिन्द भास्कर

आनंदनगर,महराजगंज 

जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक शिष्ट मंडल गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर नगर पंचायत आनंदनगर में व्याप्त विसंगतियों के संदर्भ में चर्चा किया। चर्चा के दौरान ही नगर पंचायत आनंदनगर में अधिशासी अधिकारी द्वारा मनमानी तरीके से कराए गए विकास कार्यों के शिलापट्ट लोकार्पण एवं शिलान्यास में शासनादेश के उल्लंघन किए जाने ‌का एक शिकायती पत्र भी सौंपा। पत्र में कहा गया है कि अधिशासी अधिकारी द्वारा शासनादेश 2016, 2021 व 2023 का लगातार उल्लंघन किया गया है। शिलापट्टों पर माननीय मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और माननीय क्षेत्रीय विधायक के नाम के बाद अध्यक्ष का नाम अंकित होना चाहिए। परंतु अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर में तमाम शिलापट्टों पर महिला नगर पंचायत अध्यक्ष के नाम से ऊपर पूर्व अध्यक्ष का नाम अंकित किया गया और विधायक फरेन्दा का नाम अंकित नहीं किया गया। साथ ही अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर पंचायत में करवाए गए कार्यों की योजना का नाम, तिथि,मानक व धनराशि की भी चर्चा नहीं की गई है। पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया कि नगर में लगे सभी शीलापट्टो को हटाकर शासनादेश के अनुसार नए शिलापट्ट लगाए जाएं एवं अधिशासी अधिकारी के नियम विरुद्ध कार्यो के लिए विभागीय कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर सदा मोहन उपाध्याय,शरदेंदु पांडे, मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल, विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला, अभिमन्यु सिंह, अकरम सलमानी, संदीप तिवारी, रामकिशोर पाल, जमील अहमद, आजम, महेंद्र भारती सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow