सड़क हादसे में बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं 3 छात्राओं की दर्दनाक मौत

तेज गति से जा रही बोलेरो का टायर फटा, बेकाबू होकर पलटी

Mar 4, 2025 - 23:43
 0  57
सड़क हादसे में बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं 3 छात्राओं की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं 3 छात्राओं की दर्दनाक मौत 

तेज गति से जा रही बोलेरो का टायर फटा, बेकाबू होकर पलटी

श्रीकृष्ण मिश्र हिन्द भास्कर

फरेन्दा,महराजगंज

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरा जीतपुर ग्राम पंचायत में भीषण सड़क हादसा हो गया। तीन छात्राओं की दु:खद मौत व अन्य 5 छात्राओं सहित चालक रियाज़ के घायल होने की खबर है। सिद्धार्थनगर फरेन्दा हाइवे पर छात्राओं को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा से महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कालेज धानी बाजार में यूपी बोर्ड के हाई स्कूल की परीक्षा दिलाने जा रही बोलेरो का टायर फट जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की चांदनी पटेल उम्र 17 वर्ष पुत्री राकेश, प्रीति उम्र 17 वर्ष पुत्री विनोद व गायत्री उम्र 17 वर्ष पुत्री खदेरू की मौत हो गई। सड़क हादसे में तीन छात्राओं की दु:खद मृत्यु व अन्य के घायल होने की सूचना पर डीएम अनुनय झा द्वारा एसपी महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के साथ तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस महराजगंज भेजा गया और घायलों का इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में हो रहा है। मामले की जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow