ममता चेरिटेबल ट्रस्ट ने नव वर्ष पर गरीबों को बांटे कंबल और फल
लखनऊ।
01 जनवरी 2026: ममता चेरिटेबल ट्रस्ट ने नव वर्ष के अवसर पर गरीबों और असहायों की सेवा का संकल्प लेते हुए नैमिष धाम में कंबल, फल, और भोजन वितरित किया। ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी और भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने हनुमानगढ़ी मठ के आश्रम और आसपास के आश्रमों में शिक्षा ले रहे हजारों छात्रों को कंबल और फल वितरित किए।
इस अवसर पर राजीव मिश्रा ने कहा, "जरूरतमंदों की सदैव सेवा करना हमारा ध्येय है। अगर किसी दिव्यांग या गरीब को कोई जरूरत हो, तो वे ममता ट्रस्ट से संपर्क करें। हम हमेशा उनके साथ हैं और हरसंभव मदद करने को तैयार हैं।"
ट्रस्ट ने नैमिष धाम और आसपास के क्षेत्र के गरीब और असहाय व्यक्तियों को भी कंबल वितरित किए। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
What's Your Reaction?
