हमारी सरकार जिम्मेदार और समावेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है:- जयवीर सिंह
हमारी सरकार जिम्मेदार और समावेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है:- जयवीर सिंह
 
                                By:- Nirjala
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2009 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के दस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन निदेशालय, लखनऊ का दौरा किया। यह कार्यक्रम राज्य की पर्यटन नीति को और प्रभावी बनाने तथा जिम्मेदार पर्यटन उपायों को सम्मिलित करने के प्रयास के रूप में आयोजित किया गया। पर्यटन निदेशक प्रखर मिश्रा और यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की प्रबंध निदेशक सान्या छाबड़ा ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी।
इस प्रस्तुति में उत्तर प्रदेश के समृद्ध और विविध पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी दी गई, जिसमें 12 मेगा पर्यटन सर्किट व ईको टूरिज्म स्थलों को प्रमुखता दी गई। अधिकारियों को इन स्थलों पर चल रही पहलों, विकास और उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान यह भी बताया गया कि पर्यटन राज्य में आजीविका को बढ़ावा देने और पर्यावरण के प्रति जागरूक यात्रियों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अधिकारियों को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों, उपलब्ध सुविधाओं, और चल रही विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्हें बताया गया कि वे इन जानकारियों का उपयोग विभिन्न देशों में उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों को प्रचारित करने और राज्य की ओर इनबाउंड टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए कर सकते हैं। चर्चा में यह भी रेखांकित किया गया कि राज्य का पर्यटन न केवल आजीविका को बढ़ावा देता है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूक पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। वहीं राज्य के पर्यटन स्थलों और अधिक आकर्षक और सुगम बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। विभिन्न देशों में कार्यरत अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए पर्यटक अनुभव को समृद्ध बनाने के लिए नवाचारों पर सुझाव दिए।
एक सुझाव यह था कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रचारित किया जाए, और इसके लिए लक्षित रणनीतियाँ अपनाई जाएं। इनमें प्रभावशाली ट्रैवल इंफ्लुएंसर्स, ब्लॉगर्स तथा मीडिया प्रोफेशनल्स की पहचान कर उनके लिए फैम ट्रिप्स आयोजित करवाना भी सम्मिलित था, ताकि वे राज्य की प्राकृतिक विरासत का अनुभव कर सकें और डिजिटल माध्यम से उसे प्रभावी ढंग से विश्व पटल पर प्रस्तुत कर सकें। पर्यटन विभाग ने अधिकारियों के सुझावों की सराहना की। यह सहमति बनी कि सहयोगात्मक प्रचार अभियानों और कंटेंट-आधारित प्रचार से उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस अवसर पर कहा, “उत्तर प्रदेश अपनी अद्वितीय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक संपदा के साथ एक वैश्विक स्तर पर सराहा जाने वाला पर्यटन स्थल बन रहा है। मैं आईएफएस अधिकारियों द्वारा दिए गए बहुमूल्य सुझावों की सराहना एवं स्वागत किया जाना चाहिए और आशा है कि ये विचार ठोस पहलों में परिवर्तित होंगे। हमारी सरकार जिम्मेदार और समावेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो हमारी विरासत को विश्वपटल पर प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाता है और पर्यावरण की रक्षा करता है।”
What's Your Reaction?
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            