बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थी हुए सम्मानित

Apr 27, 2025 - 13:30
 0  38
बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थी हुए सम्मानित

 दिनांक 26अप्रैल 2025 को पं० त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कालेज आभूराम तुर्कवलिया, गोरखपुर के सभागार मे बोर्ड परीक्षा 2025 मे सफल  छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक ई० ए एन त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेद्वी सहित सभी शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक ई० ए एन त्रिपाठी ने विद्यालय के शत प्रतिशत परीक्षाफल पर हर्ष जताते हुए कहा की परिश्रम कभी बेकार नहीं होता। उन्होंने सभी सफल छात्र छात्राओं की सराहना की और भविष्य मे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा की विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य ही क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करना और रोजगार दिलाना है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं व अभिभावकों से कहा की समय से प्रवेश करा ले और नियमित अध्ययन करें तो जीवन मे सफलता जरूर मिलेगी।

उन्होंने सभी शिक्षकों की भी प्रशंसा की और इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और आगे इससे भी अच्छा करने की सलाह दी। उन्होंने सभी शिक्षकों के कार्य की भी प्रशंशा की। उन्होनें कहा कि यदि ईमानदारी के साथ पूरे अनुशासन से परिश्रम किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होनें कहा कि विद्यालय में पठन पाठन का बेहतर माहौल है और जो भी छात्र छात्रा नियमित रहे और ईमानदारी से अध्ययन किया उनका परिणाम उत्तम रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पन्नेलाल गुप्ता,डॉ शोभित श्रीवास्तव ने भी सबोधित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की और भविष्य के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय का बोर्ड परीक्षाफल अति उत्तम रहा। हाईस्कूल में बालिका वर्ग में क्रमशः अंतिमा सिंह पुत्री राम जीतन प्रथम स्थान,श्वेता सिंह पुत्री  उदय प्रताप सिंह 

द्वितीय स्थान ,ज्योति पुत्री बलिराम ने  तृतीय स्थान प्राप्त किया

तो वहीं हाईस्कूल बालक वर्ग में कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र नंदन शर्मा प्रथम स्थान ,श्याम मोहन पुत्र  निरंजन द्वितीय स्थान ,आदर्श मद्धेशिया पुत्र श्री श्रवण मद्धेशिया ने तृतीय स्थान पर रहें 

वहीं इंटरमीडिएट कला वर्ग मे

संजना सिंह पुत्री राम जग सिंह प्रथम स्थान

पूर्णिमा पुत्री श्रीबीरबल यादव द्वितीय 

अन्नू पुत्री श्री रविन्द्र कुमार ने तृतीय

स्थान प्राप्त किया

इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग मे

 रिमझिम जायसवाल पुत्री श्री सुरेश जायसवाल प्रथम 

आलोक जायसवाल पुत्र श्री केशभान दृतीय 

प्रियंका साहनी पुत्री श्री नारद साहनी तृतीय स्थान पर रहीं 

इस अवसर पर सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow