पर्यावरण के अनुकूल रहे,सहज अपनी जड़ों की ओर लौटे:- भारत सिंह

पर्यावरण के अनुकूल रहे,सहज अपनी जड़ों की ओर लौटे:- भारत सिंह

Mar 11, 2025 - 00:01
 0  17
पर्यावरण के अनुकूल रहे,सहज अपनी जड़ों की ओर लौटे:- भारत सिंह

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- इकोसॉफिकल फाउंडेशन फॉर द स्टडी ऑफ लिटरेचर एंड एनवायरनमेंट (EFSLE)नई दिल्ली, तथा नेशनल पी.जी कॉलेज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के संयुक्त देख लेख में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला "इकोक्रिटीसिज्म एंड द सोशियो-इकोलिटररी कांशियसनेश: ऐन इंटरडिसिप्लिनरी/मल्टीडिसिप्लिनरी एप्रोच" का आयोजन किया गया।

वहीं कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रो0 पी.के सिंह के द्वारा रामचरितमानस की चौपाइयों के साथ किया गया। विषय का प्रवर्तन LUATA उपाअध्यक्ष तथा कार्यशाला के संयोजक प्रो0 सिद्धार्थ सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने आम जनमानस के जीवन में प्रकृति के महत्व तथा इस विषय के साहित्य चिंतन के विषय में अपने विचार रखे।

अंतष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्रयवरणविद एवं साहित्यकार डॉ0 ऋषिकेश सिंह कार्यशाला सत्र के प्रशिक्षक के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने इकोसिटिसम(ecociticism) (पर्यालोचन) को एक बहुआयामी विषय के तौर पर स्थापित करते हुए इसके तमाम पहलुओं पर प्रकाश डाला।

वहीं मुख्य अथिति वरिष्ठ पत्रकार और उत्तर प्रदेश पत्रकार एसोसिएशन के सचिव भारत सिंह ने ग्रामीण जीवन में पर्यावरण के सहज संबंध को रेखांकित करते हुए पुनः अपनी जड़ों की ओर लौटने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 देवेंद्र कुमार सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए गंभीर रिसर्च के तरह उन्मुख होने की तरफ बल दिया और नई शोध पत्रिका के लिए बधाई दी। कार्यशाला उपरांत डॉ0 भारती राय ने फाउंडेशन के भविष्य से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

प्रो0 सिद्धार्थ सिंह को EFSLE के उत्तर पूर्व जोन (बिहार, उत्तर प्रदेश, तथा झारखंड) का प्रमुख बनाया गया है। इस अवसर पर "पर्यलोचन" नामक अर्धवार्षिक द्विभाषीय समकक्ष-समीक्षित मानविकी पत्रिका के संचालन की घोषणा की गई। साथ ही नेशनल पी.जी कॉलेज और इकोसोफिकल की मध्य समझौता ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

डॉ0 राय ने इस विषय पर भविष्य की कुछ आने वाली परियोजनाओं की भी घोषणा की जो भारत के पारिस्थितिकी इतिहास, पर्यावरण-आलोचनात्मक ग्रंथों का अनुवाद, इकोम्यूजिकोलॉजी, जनजातीय और स्वदेशी संस्कृति, तथा पारिस्थितिक भाषाविज्ञान और संज्ञानात्मक अभिग्रहण आदि विषयों को केंद्र में रख कर शोध कार्य किए जायेंगे।

यूपी प्रेस एस्कोसिएशन सचिव तथा आउटलुक मैगजीन के विशेष संवाददाता भरत सिंह, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का अध्यक्षीय संभाषण नेशनल पी.जी कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 डी.के सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन डॉ0 बीनू सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मंच का संचालन डॉ0 ऋतु जैन ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow