उत्तर प्रदेश ने दिखाई नेतृत्व क्षमता,अन्य राज्यों के लिए बना मिसाल
उत्तर प्रदेश ने दिखाई नेतृत्व क्षमता,अन्य राज्यों के लिए बना मिसाल

अमिताभ चौबे की रिपोर्ट
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) आज देश का प्रमुख सार्वजनिक खरीद पोर्टल बन चुका है, जो केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वायत्त संस्थानों तथा स्थानीय निकायों को वस्तुओं एवं सेवाओं की ऑनलाइन खरीद की पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी सुविधा प्रदान करता है। इस दिशा में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सक्रियता ई-गवर्नेंस, पारदर्शिता और जवाबदेही के बेहतरीन समन्वय का प्रतीक बन गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने न केवल GeM को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है, बल्कि इसे प्रभावी ढंग से लागू करने में भी सफलता हासिल की। उनके निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन ने राज्य के विभिन्न विभागों को GeM के उपयोग में सक्षम बनाया, जिससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई।
GeM को लेकर उत्तर प्रदेश का दृष्टिकोण आज अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल और प्रेरणा बन गया है। राज्य सरकार द्वारा अपनाया गया समग्र और डिजिटल दृष्टिकोण यह दर्शाता है कि जब नीतिगत प्रतिबद्धता, तकनीकी नवाचार और समावेशी क्रियान्वयन मिलते हैं, तो 'डिजिटल इंडिया' की संकल्पना को साकार करना संभव है।
What's Your Reaction?






