रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ मंडल की टीम ने संत कबीरनगर में दबोचा ई-टिकट दलाल, 46 हजार के अवैध टिकट बरामद
रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ मंडल की टीम ने संत कबीरनगर में दबोचा ई-टिकट दलाल, 46 हजार के अवैध टिकट बरामद
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट बस्ती और टास्क टीम लखनऊ मंडल ने संयुक्त कार्रवाई में संत कबीर नगर के लोहरौली बाजार से एक ई-टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर्सनल यूजर ID पर टिकट बनाकर ग्राहकों से 1200 से 1300 रुपये तक अधिक वसूलता था।
कैसे पकड़ा गया आरोपी
मुख्यालय लखनऊ से मिले संदिग्ध मोबाइल नंबर और यूजर ID के सत्यापन के दौरान RPF को सूचना मिली। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ और सहायक सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर के नेतृत्व में निरीक्षक अजमेर सिंह यादव, निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राशिद बैग मिर्जा और स्पेशल टास्क टीम ने बस्ती RPF के साथ छापेमारी की।
गुरुवार शाम 6 बजे लोहरौली बाजार स्थित 'नौशाद टेलीकॉम मोबाइल सेंटर' से संचालक मोहम्मद शाबान पुत्र रजक अली, निवासी सिसवा दाखिली, थाना दुधारा, जिला संत कबीर नगर, उम्र 37 वर्ष को रंगे हाथ पकड़ा गया। वह पर्सनल ID पर ई-टिकट बनाते हुए मिला। आरोपी के सहयोगी रोहित कुमार को वांछित घोषित किया गया है।
08 पर्सनल ID से करता था कारोबार
आरोपी के पास से 08 पर्सनल यूजर ID मिलीं: 'Rohitvv55, 'Rohitvv44`, `Rohitvarun`, `Rohitvv66`, `chAN2Dan`, `Amitvv33`, `Ranjeet9670`, `shabah1811`। कोई एजेंट ID या प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर नहीं मिला।
46,165 रु. के टिकट जब्त
मौके से 07 अदद यात्रा शेष (लाइव) टिकट कीमत 26,820.10 रु. और 04 अदद यात्रा पूर्ण टिकट कीमत 19,345.45 रु., कुल 46,165.55 रु. के अवैध टिकट बरामद हुए।
मुकदमा दर्ज, जांच खलीलाबाद RPF करेगी
आरोपी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती में मु0अ0स0 593/26 धारा 143 रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक श्री राम, RPF चौकी खलीलाबाद करेंगे।
टीम में शामिल रहे
कार्रवाई में ASI संदीप कुमार सिंह, ASI राकेश धर दुबे, कांस्टेबल अमरजीत कुमार यादव, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक लाल साहब सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव शामिल रहे। मंडल की साइबर सेल का डेटा उपलब्ध कराने में SI अमरदीप सिंह जडेजा, हेड कांस्टेबल पीएन मिश्रा, महिला कांस्टेबल गुंजन और कांस्टेबल नौशाद ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
