मंत्री ए के शर्मा ने दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण का किया वितरित

मंत्री ए के शर्मा ने दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण का किया वितरित

Jun 7, 2026 - 23:43
 0  16
मंत्री ए के शर्मा ने दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण का किया वितरित

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ के डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल में एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल और अन्य उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में 2500 से अधिक लाभार्थियों को लाभ मिला।

मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि मधुबन और दोहरीघाट क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा से उनका जुड़ाव आज का नहीं है। कोरोना काल के दौरान भी उन्होंने निरंतर क्षेत्र के लोगों की सहायता की और तब से लेकर आज तक क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

आगे उन्होंने कहा कि मऊ जनपद को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मधुबन, दोहरीघाट और पूरे मऊ जिले के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी तथा सड़क, बिजली, पेयजल, नगरीय सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र का चौतरफा विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान हजारों दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों ने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण प्राप्त कर सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों का मंत्री शर्मा ने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow