निर्माण कार्मिकों संग फोटो खिंचाकर उनका मनोबल बढ़ाएंगे सीएम योगी

निर्माण कार्मिकों संग फोटो खिंचाकर उनका मनोबल बढ़ाएंगे सीएम योगी

Jun 19, 2025 - 10:45
 0  58
निर्माण कार्मिकों संग फोटो खिंचाकर उनका मनोबल बढ़ाएंगे सीएम योगी

अमिताभ चौबे की रिपोर्ट

गोरखपुर(हिन्द भास्कर):- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों शुक्रवार (20 जून) को लोकार्पित होने जा रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में एक्सप्रेसवे के निर्माण में पसीना बहाने वाले कार्मिकों को सानिध्य प्रदान कर सीएम योगी ‘श्रमेव जयते’ अर्थात ‘श्रम की जय हो’ की उक्ति को चरितार्थ करेंगे। आप को बता दे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण समारोह पहले आजमगढ़ का कार्यक्रम सलारपुर में सुबह दस बजे से होगा।

उस के बाद दूसरा कार्यक्रम गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा पर एक बजे होना संभावित है। आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण स्थल पर मुख्यमंत्री पैकेज-2 की निर्माणकर्ता फर्म के कर्मियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाकर उनका मनोबल बढ़ाएंगे। लोकार्पण समारोह के दूसरे चरण में गोरखपुर में भगवानपुर टोल प्लाजा पर मुख्यमंत्री पैकेज-1 की निर्माणकर्ता फर्म के कर्मियों के साथ भी सीएम योगी ग्रुप फोटो खिंचवाकर उनके योगदान को यादगार बनाएंगे।

आजमगढ़ के सलारपुर में बटन दबाकर लोकार्पण पट्टिका का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह लिंक एक्सप्रेसवे के प्रारंभ में फीता काटकर उद्घाटन कर इस मार्ग पर वाहन से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री इस एक्सप्रेसवे पर भ्रमण करते हुए गोरखपुर के कार्यक्रम जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। आजमगढ़ से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की यात्रा शुरू करते हुए मुख्यमंत्री घाघरा पुल पर रुककर इस पुल का निरीक्षण भी करेंगे। यहां यूपीडा और उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारी पुल के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow