जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया
जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी, लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे जोश और अनुशासन के साथ मनाया गया। अकादमी के परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति के संदेश के साथ हुई। सभी प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर 'Say Yes to Life, No to Drugs' विषय पर नशा विरोधी शपथ ली और स्वस्थ, नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन जोशी, 11 GRRC इंडियन आर्मी, लखनऊ का आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण ने उन्हें पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित योग सत्र में सभी ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।
योग प्रशिक्षकों ने स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और समग्र कल्याण के महत्व को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशिक्षण ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन योग, स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति रेलवे सुरक्षा बल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
What's Your Reaction?
