पुलवामा के वीर शहीद पंकज त्रिपाठी की छठवीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलवामा के वीर शहीद पंकज त्रिपाठी की छठवीं पुण्यतिथि

Feb 15, 2025 - 15:03
Feb 15, 2025 - 15:47
 0  47
पुलवामा के वीर शहीद पंकज त्रिपाठी की छठवीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलवामा के वीर शहीद पंकज त्रिपाठी की छठवीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रीकृष्ण मिश्र हिन्द भास्कर

फरेन्दा महराजगंज

कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर 14 फरवरी 2019 को हुए भीषण आतंकी हमले में देश के 43 वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्हीं में से एक थे फरेंदा तहसील क्षेत्र के ग्राम हरपुर टोला बेलहिया के वीर सपूत शहीद पंकज त्रिपाठी। शुक्रवार को उनकी छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव के शहीद स्मारक पर शहीद मेला व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति और श्रद्धा के माहौल में पंकज त्रिपाठी अमर रहे के जयघोष के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहीद के पिताजी ओमप्रकाश त्रिपाठी, भाई शुभम त्रिपाठी व शहीद की पत्नी रोहणी,पुत्र प्रतीक बेटी वान्या ने शहीद पंकज त्रिपाठी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अमर बलिदान को नमन किया। ज्ञात हो कि पंकज त्रिपाठी ने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान इतिहास के पन्नों में अमर रहेगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय, अरुण शुक्ल, फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक शिवेन्द्र सिंह , त्रिभुवन नारायण मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार केशव मिश्र एवं विशुनदेव त्रिपाठी, डॉ. रामनारायण चौरसिया ,राजेश तिवारी, मनोज मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया व शहीद की प्रतिमा पर अश्रुपूरित नेत्रों से माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow