आज 5 मिनट के लिए भी बिजली चली जाए तो न्यूज़ बन जाती है:- ए.के शर्मा

आज 5 मिनट के लिए भी बिजली चली जाए तो न्यूज़ बन जाती है:- ए.के शर्मा

Aug 15, 2025 - 14:47
 0  18
आज 5 मिनट के लिए भी बिजली चली जाए तो न्यूज़ बन जाती है:- ए.के शर्मा

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मानसून सत्र में विधानसभा और विधान परिषद में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के विजन को रखा। मानसून सत्र की चर्चा 24 घण्टे लगातार चलने वाले विजन-2047 की चर्चा में मंत्री ने विधान परिषद में विद्युत विभाग के प्रत्येक कोने में स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारू रूप से विद्युत वितरण के लक्ष्य को रखा।

ए के शर्मा ने कहा कि सूखे और बाढ़ की स्थिति से बड़ी ही सक्षमता बहुत ही सक्रियता के साथ बिजली विभाग ने काम किया। प्रदेश में ऐतिहासिक और देश में सर्वाधिक बिजली हमने दिया। यही क्रम लगातार तीन वर्ष से बना हुआ है। 2017 के पूर्व गाँव और कस्बों में तो बिजली आती ही कहाँ थी कि उनका न्यूज़ बने। आज 5 मिनट के लिए भी बिजली चली जाए तो न्यूज़ बन जाती है।

ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया की हमारे समय में बिजली का उत्पादन बढ़ा है, आपूर्ति बढ़ी है और उसे हर जगह पहुँचाने वाली अवसंरचना भी मजबूत हुई है। और भी बेहतरी लाने का यह कार्य निरंतर जारी है। अगर विपक्ष की सरकारों ने अपने लंबे शासनकाल में इसकी एक चौथाई भी चिंता की होती तो भाजपा को विरासत में देश और प्रदेश की ऐसी खस्ताहाल व्यवस्था नहीं मिली होती।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहली बार भारत ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर हुआ है।

प्रधानमंत्री के ही नेतृत्व में हम विकसित भारत बनाने की तरफ़ आगे बढ़ रहे हैं। डबल इंजन की यूपी सरकार नए भारत का नया यूपी बनाने के लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा कि,'बिजली प्रबंधन सहित सुशासन देने की राह में हमारी प्रतिस्पर्धा स्वयं अपने से है। हम जनता की जो सेवा कर रहे हैं उससे हर पल, हर रोज़ बेहतर करना चाहते हैं। जो आज है उससे बेहतर कल हम लोगों को देना चाहते हैं।

हम उपभोक्ता को देवता मानते हैं और इसी भावना से उसकी थोड़ी सी भी पीड़ा बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमारी जद्दोजहद इसी मंशा से है। हमारी जद्दोजहद जनता की बेहतर सेवा के लिए है। हम बबुल का समूल बिनाश करना चाहते हैं। हम उन्हें अरबपति नहीं बनाना चाहते हैं।

आज जब विपक्ष बिजली पर बोलते हैं तो वो कहावत याद आ जाती है। सूपवा त सुपवा चलनियों बोले वाली

आपकी जानकारी के बता दे कि कांग्रेस का लंबा समयकाल सर्वत्र अंधकार का और उसे मिटाने के लिए मात्र टिमटिमाते दिए का था। नीम के तेल का दिया और मिट्टी के तेल की ढेबरी में कई पीढ़ियों ने अपना जीवन बिता दिया। आज यूपी लगातार तीन वर्षों से देश में सबसे ज़्यादा विद्युत आपूर्ति करने वाला प्रदेश बना है। जो पहले निचले पायदान पर होता था। आपके समय के छोड़े गए लगभग 1.50 लाख मजरों का विद्युतीकरण अब किया गया है।

आज़ादी से 2017तक केवल १.२८ लाख मजरों में बिजली पहुंची थी। अब अढ़ाई लाख से ऊपर। हाई वोल्टेज की विद्युत लाइन की बात करें तो 70 वर्षों के आपके प्रयास से 33 हज़ार सर्किट किमी थी जो अब 58 हज़ार सर्किट किमी हो गयी है। यानी की आपकी दो गुना। आपके समय कुछ चुनिंदा जिलों और गांवों में बिजली आती थी। आज हर गांव, हर नगर, हर जिले, हर दुकान, हर प्रतिष्ठान और सब जगह पर बिजली दी जा रही है। आपके समय बिजली के तार और खंभे बहुत जगह थे ही नहीं। और जहाँ थे वहाँ बच्चों के झूला झूलने और गृहस्थों के लिए कपड़ा सुखाने के ही काम आते थे।

अब उनमें बिजली निरंतर दौड़ती है। अंत में मंत्री ने कहा 1947 से 2017 तक विद्युत विभाग की स्थिति अत्यंत भयावह थी। आज उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

  • 24×7 गुणवत्तापूर्ण विद्युत वितरण
  • हरित ऊर्जा और थर्मल पावर की क्षमता को बढ़ाने का कार्य जारी है।
  • किसान अन्न उत्पादक से सौर ऊर्जा उत्पादक बनाने का कार्य किया जा रहा है।
  • हर घर सौर ऊर्जा से हर घर आमदनी बढ़ेगी।
  • गोबर, पराली और शहरी कचरा से बायोगैस और वेस्ट टू एनर्जी की दिशा में कार्य।
  • RDSS में प्रथम स्थान।
  • CBG - 23 TDP प्रथम स्थान।
  • ग्रीन कॉरिडोर में नंबर - 1
  • तत्कालीन समय में 18/20/24 घंटे बिजली दी जा रही है।

तत्कालीन समय में विपक्ष की भूमिका विक्रम-बैताल के बैताल की है जो देश-प्रदेश में भ्रम और झूठ को फैला रही है परंतु जनता ने अब इनके झूठ को नकार दिया है। जिन्होंने सर्वप्रथम प्रदेश में बिजली के निजीकरण का कार्य किया आज वही निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार उत्पादन बढ़ाने के साथ ही हरित ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow