गोमती नगर जन कल्याण महासमिति ने निकला तिरंगा यात्रा
गोमती नगर जन कल्याण महासमिति ने निकला तिरंगा यात्रा

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को कैप्टन मनोज पांडेय चौराहा से पत्रकार पुरम चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाला गया । युवा नेता नीरज सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च किया । तिरंगा यात्रा में स्थानीय लोगों के राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत जय घोष भारत माता की--जय, वन्दे--मातरम, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा--झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि नारों से मार्ग गुंजायमान हो गया।
महासमिति के सभी पदाधिकारी, खंड समितियो के सभी सदस्य ,शमदरसा वार शिया के प्रबंधक शरीफुल हसन कादरी, प्रिंसिपल मौलाना जाहिर अब्बास द्वारा जयघोष से जनमानस में राष्ट्र प्रेम का संचार करना इस यात्रा का उद्देश्य था।
कार्यक्रम में स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी,पूर्व आई.ए.एस, महासमिति के अध्यक्ष बी.एन सिंह, महासचिव डॉ0 राघवेंद्र शुक्ला, कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए.एन पाण्डेय, सचिव सी.जी नायर, संजय निगम, के.के मौर्य, अभिनव शुक्ला, अजय तिवारी, विवेक शुक्ला खंड प्रभारी, महेंद्र महतो, धर्म जागरण प्रमुख मनोज मिश्रा, रोहित सिंह, नंदिनी मिश्रा, पुष्पलता, नीलम सिंह, निर्मला सिंह, सुषमा तिवारी, प्रतिभा शाही, नफीस अहमद सेवा प्रभारी, सिविल डिफेंस के वारिस अली, आशीष कुमार, ऐश्वर्या शर्मा, अखिलेश वर्मा सहित स्थानीय जनसमुदाय की सहभागिता रही।
What's Your Reaction?






