भूटान बना दुनिया का इकलौता कार्बन नेगेटिव देश, जितना उत्सर्जन उससे दोगुना करता है CO2 सोख
भूटान बना दुनिया का इकलौता कार्बन नेगेटिव देश, जितना उत्सर्जन उससे दोगुना करता है CO2 सोख
नई दिल्ली(हिन्द भास्कर):- पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए भूटान दुनिया का एकमात्र देश बन चुका है जो "कार्बन नेगेटिव" है, यानी इस देश में जितना CO2 उत्सर्जित होता है, उससे ज्यादा ये सोख लेता है।
भूटान के 70 प्रतिशत हिस्से में जंगल है और वहां के संविधान में भी लिखा है कि देश में हमेशा उसके क्षेत्रफल के 60 प्रतिशत हिस्से में जंगल होना ही चाहिए। आंकड़ों के मुताबिक इस देश में करीब 20 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन होता है, तो वहीं जंगल करीब 40 लाख टन तक CO2 का अवशोषण कर लेते हैं।
जिस वजह से भूटान अधिक CO2 के अवशोषण और ऑक्सीजन के उत्पादन के लिहाज से इंसानों के रहने योग्य सबसे उत्तम देश माना जाता है।
What's Your Reaction?
