बीएससी छात्र सुशील गुप्ता का सेना में चयन, महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई
पं. ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया के बीएससी छात्र सुशील गुप्ता का सेना में चयन हुआ है। चयन पर महाविद्यालय प्रबंधक एवं प्राचार्य ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गोरखपुर। पं. ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज, आभूराम तुर्कवलिया के बीएससी संकाय के छात्र सुशील गुप्ता का सेना (आर्मी) में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार के साथ ही उनके परिजनों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सेना में चयनित होने पर महाविद्यालय के प्रबंधक ई.ए.एन. त्रिपाठी एवं प्राचार्य डॉ. वकील धर दूबे ने सुशील गुप्ता का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सुशील अपनी मेहनत और लगन से महाविद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें।
महाविद्यालय परिवार की ओर से भी सुशील गुप्ता एवं उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर कहा गया कि “ईश्वर करे वर्दी में आप हमेशा शान से चमकें और देश का नाम रोशन करें।”
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. सतीश धर दूबे, डॉ. सत्यप्रकाश नारायण यादव, राजीव सिंह, अमित त्रिपाठी, डॉ. वंदना पांडेय, रंजू दूबे, वंदना पांडेय, अनीता पांडेय, डॉ. सांत्वना श्रीवास्तव, सत्यम यादव, शिवम धर द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य प्रवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सुशील गुप्ता को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
What's Your Reaction?
