पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की कार्रवाई: गोंडा स्टेशन से मोबाइल चोर और रेलवे स्टोर से सिग्नल केबल चुराते अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की कार्रवाई: गोंडा स्टेशन से मोबाइल चोर और रेलवे स्टोर से सिग्नल केबल चुराते अभियुक्त गिरफ्तार

Aug 12, 2026 - 23:22
 0  12
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की कार्रवाई: गोंडा स्टेशन से मोबाइल चोर और रेलवे स्टोर से सिग्नल केबल चुराते अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी के दिशानिर्देशन में रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

TOPB रोकथाम के लिए गठित टास्क टीम, अपराध आसूचना शाखा गोंडा एवं आ शाखा गोंडा द्वारा 11.08.2026 को संयुक्त रूप से निगरानी के दौरान गोंडा जंक्शन स्टेशन पर एक शातिर चोर को 02 अदद एंड्राइड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा एवं अपराध आसूचना शाखा गोंडा की संयुक्त टीम द्वारा गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्टोर से 12 कोर की सिग्नल केबल के 02 बंडल चोरी कर ले जाते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मौके से अभियुक्त का साथी फरार हो गया जिसे मामले में वांछित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow