मौसमी फ्लू H1N1 को लेकर ICMR ने दी जानकारी, बताया- कोई नया म्यूटेशन नहीं, घबराने की जरूरत नहीं

मौसमी फ्लू H1N1 को लेकर ICMR ने दी जानकारी, बताया- कोई नया म्यूटेशन नहीं, घबराने की जरूरत नहीं

Aug 27, 2026 - 18:06
 0  28
मौसमी फ्लू H1N1 को लेकर ICMR ने दी जानकारी, बताया- कोई नया म्यूटेशन नहीं, घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली(हिन्द भास्कर):- मौसमी फ्लू H1N1 को लेकर ICMR ने जरूरी जानकारी साझा की है। ICMR के अनुसार यह मौसमी H1N1 वायरस है और इसमें कोई नया म्यूटेशन नहीं पाया गया है। ज्यादातर मामले हल्के होते हैं और अपने आप ठीक हो जाते हैं।

लक्षण -

तेज बुखार, ठंड लगना, सूखी खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, थकान, सिरदर्द और नाक बहना। बच्चों में उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं।

क्या न करें -

फ्लू वायरल संक्रमण है, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के Azithromycin, Amoxiclav, Cefixime जैसी एंटीबायोटिक्स न लें। Oseltamivir भी डॉक्टर की सलाह से ही लें।

कब लें तुरंत डॉक्टर की मदद -

सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, होंठ नीले पड़ना, खून वाला बलगम, भ्रम या दौरे पड़ना और लगातार उल्टी होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें। *बचाव -* 20 सेकंड तक हाथ धोएं, भीड़ में मास्क पहनें और बुखार ठीक होने के 24 घंटे तक घर पर रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow