NCDC ने सहकारी हथकरघा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए दिल्ली में की राष्ट्रीय कार्यशाला, 5 लाख से अधिक बुनकरों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
NCDC ने सहकारी हथकरघा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए दिल्ली में की राष्ट्रीय कार्यशाला, 5 लाख से अधिक बुनकरों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
नई दिल्ली(हिन्द भास्कर):- NCDC के वस्त्र प्रभाग द्वारा “भारत में सहकारी हथकरघा क्षेत्र – वर्तमान स्थिति एवं आगे की राह” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन NCDC मुख्यालय, नई दिल्ली में किया गया।
कार्यशाला में प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया और सहकारी हथकरघा क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा इसके सतत विकास की दिशा में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
5 लाख से अधिक बुनकरों का प्रतिनिधित्व
इस कार्यशाला में देशभर की 14 राज्य हथकरघा महासंघों और सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो सामूहिक रूप से 5 लाख से अधिक हथकरघा बुनकर सदस्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम (NHDC) तथा अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर (ATDC) के प्रमुख वक्ताओं ने विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर महत्वपूर्ण जानकारी और उपयोगी सुझाव साझा किए।
मुख्य चर्चा बिंदु
कार्यशाला के दौरान कच्चे माल की आपूर्ति, उत्पाद की ट्रेसेबिलिटी, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास, विपणन एवं निर्यात, ब्रांड निर्माण तथा हथकरघा सहकारी समितियों के बीच सहयोग को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यशाला का उद्देश्य सहकारी हथकरघा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना, बुनकरों की आय में वृद्धि करना और भारतीय हथकरघा उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिलाना है। कार्यक्रम में NCDC के डिप्टी डायरेक्टर रोहित गुप्ता मौजूद रहे
What's Your Reaction?
