‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: प्रकृति, संस्कृति और भविष्य को बचाने की पहल- राजीव मिश्रा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र, उ0प्र0 संस्थापक ट्रस्टी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट
हिन्द भास्कर, लखनऊ।
एस0के0डी0 स्कूल के राजाजीपुरम् लखनऊ में प्रतिदिन पौधारोपण पीएम मोदी व सीएम योगी आह्वान पर संकल्प एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारम्भ उ0प्र0 भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी राजीव मिश्रा द्वारा बुधवार को किया गया।
कार्यक्रम में राजीव मिश्रा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब भी हम किसी पेड़ की छाया में बैठते हैं, शुद्ध हवा में सांस लेते हैं या मीठे फल का स्वाद चखते हैं, तब हमें यह एहसास होता है की पेड़ केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं। यही संदेश लेकर भारत में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत हुई, जिसने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का एक भावनात्मक और प्रेरणादायक प्रयास किया। इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है की इसमें पर्यावरण संरक्षण को भावनाओं से जोड़ा गया है। जब कोई व्यक्ति अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाता है, तो वह केवल एक पेड़ नहीं लगाना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखता है।
"प्रकृति का मान एक पेड़ मॉ के नाम"
धरती को समृद्ध बनाने के इस महायज्ञ में सहभागी बनें और एक पेड़ मां के नाम पौधा लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प लें।
इस अवसर पर डायरेक्टर मनीष सिंह, प्रधानाचार्या शुभा खनल ,उप प्रधानाचार्य उमेश पंत समस्त शिक्षक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
