जैसे माँ देती है जीवन का आधार, वैसे ही पेड़ करते हैं सृष्टि का श्रृंगार - राजीव मिश्रा,

Aug 13, 2026 - 19:11
 0  11
जैसे माँ देती है जीवन का आधार, वैसे ही पेड़ करते हैं सृष्टि का श्रृंगार - राजीव मिश्रा,

लखनऊ

       रफी अहमद किदवई वार्ड अंतर्गत विशाल खंड - 3 गोमती नगर, राधा त्रिवेणी पार्क में प्रतिदिन पौधारोपण संकल्प में यशस्वी प्रधानमंत्री, लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर कार्यकर्ताओं के साथ "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम बृहस्पतिवार को आयोजित हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि राजीव मिश्रा उ0प्र0 भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी रहे। 

*राजीव मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा,

सृष्टि में माँ और प्रकृति (पेड़-पौधे) दोनों का स्थान सर्वोपरि है। दोनों ही निस्वार्थ भाव से जीवन का पोषण करती हैं। वर्तमान समय में जहाँ आधुनिकता की दौड़ में पेड़ तेजी से काटे जा रहे हैं और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याएँ हमारे सामने खड़ी हैं, ऐसे में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन और भावनात्मक कर्तव्य बन चुका है। यह अपनी जन्म देने वाली माता और जीवन देने वाली धरती माता, दोनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सुंदर जरिया है।

आज बढ़ती आबादी और प्रदूषण के कारण हमारी हवा जहरीली हो रही है और मौसम का चक्र बिगड़ रहा है। "एक पेड़ माँ के नाम" पहल पर्यावरण संतुलन को पुनर्जीवित करने का एक महायज्ञ है। 

*वृक्षारोपण करना केवल एक दिन की औपचारिकता या फोटो खिंचवाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। हमारा असली दायित्व पौधा लगाने के बाद शुरू होता है।*

हमें उस पौधे की नियमित सिंचाई करनी चाहिए।

उसे जानवरों से बचाने के लिए उचित सुरक्षा या ट्री-गार्ड देना चाहिए।

• जब तक वह पौधा एक मजबूत पेड़ नहीं बन जाता, तब तक उसकी देखभाल ठीक उसी तरह करनी चाहिए जैसे एक माँ अपने बच्चे की करती है।

   इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों से इन वृक्षों का प्रत्येक वर्ष जन्मदिन मनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सभी से शपथ दिलायी गयी कि आप सभी लखनऊ स्वच्छता के पहले पायदान पर लाना है।

 इस अवसर पर पूर्व उप नेता भाजपा पार्षद दल रामकृष्ण यादव , पार्षद मालती यादव, अध्यक्ष विशाल खंड जनकल्याण समिति नगीना प्रसाद, सचिव बी.एल तिवारी, उपाध्यक्ष आर.एस गंगवार, समाजसेवी राम कुमार यादव, सेक्टर संयोजक अवधेश कुमार यादव, बूथ अध्यक्ष गौरव यादव, योगेश गोयल, अतुल कुमार, अरविंद कुमार ,अमर सिंह, जेपी सिंह , अतुल तिवारी, धर्मेश रावत सहित आदि सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow