डिम्पल यादव का भाजपा पर हमला: कहा- अयोध्या में चढ़ावा चोरी और जमीन घोटाले से आस्था से किया विश्वासघात

डिम्पल यादव का भाजपा पर हमला: कहा- अयोध्या में चढ़ावा चोरी और जमीन घोटाले से आस्था से किया विश्वासघात

Aug 14, 2026 - 10:28
 0  24
डिम्पल यादव का भाजपा पर हमला: कहा- अयोध्या में चढ़ावा चोरी और जमीन घोटाले से आस्था से किया विश्वासघात

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव ने कहा है कि भाजपा ने आस्था के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी हो गया। अयोध्या में जमीनों में घोटाला हुआ है। यह मुद्दा अब जन-जन तक पहुंच गया है।

लोग आहत हैं। पूरा देश और प्रदेश जान गया है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर में वर्षों से चढ़ावा चोरी हो रहा है। भाजपा के लोग इस मुद्दे को छिपाते रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को सामने लाया, उसके बाद से मामले का खुलासा हुआ।

चढ़ावा चोरी पकड़ी गई। इसी तरह समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में जमीनों में हुए घपले और घोटाले को भी उजागर किया था। भाजपा सरकार इस पूरे मामले में लीपापोती करती रही।

छात्रों पर बर्बरता का आरोप

डिम्पल यादव ने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार ने लोगों की भावनाओं, श्रद्धा और विश्वास के साथ धोखा किया है। साथ ही भाजपा सरकार ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों-नौजवानों के साथ बर्बरता की।

लाठीचार्ज किया, पैलेट गन चलाए, कील लगी लाठियों से मारा और आंसू गैस के गोले चलाए। अभी भी बेटियों को धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश और देश की जनता भाजपा की अन्यायी सरकार को हटाएगी।

संसद में किया प्रदर्शन

डिम्पल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी चढ़ावा चोरी के मामले को लगातार उठाने का काम कर रही है। भाजपा के लोग तो इस मुद्दे पर बात ही नहीं करते क्योंकि वह जानते हैं कि अयोध्या में चढ़ावा चोरी और जमीनों के खरीद-फरोख्त और घोटालों में भाजपा के लोग शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी ने विपक्ष के साथ मिलकर संसद भवन के बाहर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। गृहमंत्री और सरकार से जवाब की मांग की लेकिन सरकार भागती रही। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने संसद परिसर में प्रदर्शन के साथ चंदा भी इकट्ठा किया है। कुल दो लाख 15 हजार 490 रुपए एकत्र हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow