संजय सिंह को जिला पर्यावरण समिति में सदस्य नामित किए जाने पर नगर पालिका में सम्मान समारोह आयोजित
संजय सिंह को जिला पर्यावरण समिति में सदस्य नामित किए जाने पर नगर पालिका में सम्मान समारोह आयोजित

प्रतापगढ़(हिन्द भास्कर):- पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा एवं वरिष्ठ सभासद संजय सिंह को उत्तर प्रदेश शासन के पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा गठित जिला पर्यावरण समिति में सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर नगर पालिका कार्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने माल्यार्पण कर संजय सिंह का सौहार्दपूर्ण स्वागत एवं सम्मान किया। सम्मान समारोह में नगर पालिका के समस्त सभासदगण उपस्थित रहे।विशेष रूप से सभासद आशीष जायसवाल ,रविंद्र केसरवानी ,बसंत लाल गुप्ता , विजय सोनांकी आशुतोष सिंह , ज्ञानीश मिश्रा एवं अंशु श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे और सभी ने संजय सिंह को उनके मनोनयन पर हर्षपूर्वक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।
नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि को नगर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया तथा आशा जताई कि सिंह पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएंगे।
What's Your Reaction?






