एसएस एसोसिएट्स ग्रुप के ‘संस्कृति कच्ची घानी सरसों तेल’ का शुभारंभ
गीडा के सेक्टर-26 में हुआ शुभारंभ, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया उद्घाटन; कंपनी ने गुणवत्ता और उपभोक्ता विश्वास को बताया प्राथमिकता
गोरखपुर। एसएस एसोसिएट्स ग्रुप कंपनी के नए ब्रांड ‘संस्कृति कच्ची घानी सरसों तेल’ का शुभारंभ सेक्टर-26, गीडा, भिटी रावत, गोरखपुर में समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। कंपनी के मालिक उमेश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर व्यापार जगत से जुड़े लोगों, गणमान्य नागरिकों तथा कंपनी के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर नए ब्रांड की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में ‘संस्कृति कच्ची घानी सरसों तेल’ के पैक का अनावरण भी किया गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर नए उद्योग और ब्रांड का आगे बढ़ना क्षेत्र के विकास तथा रोजगार के अवसरों की दृष्टि से सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि किसी भी उत्पाद की सफलता उसकी गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उपभोक्ताओं के विश्वास पर निर्भर करती है।
कंपनी के मालिक उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि एसएस एसोसिएट्स ग्रुप का उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य के साथ ‘संस्कृति कच्ची घानी सरसों तेल’ को बाजार में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि सरसों का तेल भारतीय रसोई का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्पाद की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कंपनी आने वाले समय में अपने उत्पादों का विस्तार करने के साथ बाजार में मजबूत नेटवर्क तैयार करेगी। कंपनी का प्रयास है कि उत्पाद उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंचे और उन्हें उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराया जा सके।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने एसएस एसोसिएट्स ग्रुप के नए ब्रांड की सफलता की कामना की।
डिस्क्लेमर
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें उत्पाद की गुणवत्ता, कीमत, स्वास्थ्य संबंधी लाभ या अन्य व्यावसायिक दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। उपभोक्ता किसी भी खाद्य उत्पाद का उपयोग करने से पहले पैकेट पर दी गई जानकारी एवं संबंधित वैधानिक निर्देशों को अवश्य देखें।
What's Your Reaction?
