व्यापार में सफलता के लिए उच्च अधिकारियों ने दिए गुरुमंत्र

Aug 30, 2024 - 15:13
 0  16
व्यापार में सफलता के लिए उच्च अधिकारियों ने दिए गुरुमंत्र

श्रीकृष्ण मिश्र,

 हिन्द भास्कर, महराजगंज।

अतुल पंम्प प्राइवेट लिमिटेड आनंदनगर के प्रोपराइटर राजन गुप्ता द्वारा व्यवसायिक उपलब्धियों के नए आयाम तक लें जाने को बुधवार को अंकुर पैलेस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले के व्यापारियों ने सहभागिता की। अतुल ग्रुप के क्षेत्रीय बिक्री अधिकारी निखिल चतुर्वेदी ने अतुल पंम्प और फिटिंग के उत्पाद पर चर्चा करते हुए व्यापारियों को सफलता के मंत्र दिया। कंपनी के उपाध्यक्ष कान्त खत्री ने व्यापारियों से कहा कि व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए ग्राहक आधार का विस्तार ही एक मात्र मंत्र है। साथ ही प्रेम मशीनरी स्टोर आनंदनगर के प्रबंधक प्रेम चंद्र गुप्ता ने भी व्यापार को बढाने के लिए अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन राजन गुप्ता ने किया। इस अवसर अतुल पंम्प एंड फिटिंग आनंदनगर ने व्यापारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विष्णुदेव तिवारी, केशव मिश्र, उमाकांत विश्वकर्मा, शिवशंकर, अलाउद्दीन सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow