झांसी में भीषण सड़क हादसा: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत

झांसी में भीषण सड़क हादसा: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत

Aug 6, 2026 - 14:12
 0  176
झांसी में भीषण सड़क हादसा: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- गुरुवार को प्रदेश के झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद(21) की मौत हो गई। उसकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कार सवार पांचों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने आबान और उसके दोस्त सोनू को मृत घोषित कर दिया। घायलों की पहचान उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow