लखनऊ: सेवा की प्रतिमूर्ति ममता मिश्रा की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सेवा कार्यों से दी गई सच्ची श्रद्धांजलि

लखनऊ: सेवा की प्रतिमूर्ति ममता मिश्रा की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सेवा कार्यों से दी गई सच्ची श्रद्धांजलि

Sep 9, 2026 - 09:19
 0  14
लखनऊ: सेवा की प्रतिमूर्ति ममता मिश्रा की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सेवा कार्यों से दी गई सच्ची श्रद्धांजलि

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- सेवा, सहायता और समर्पण की प्रतिमूर्ति स्मृति शेष ममता मिश्रा की 12वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को ऐशबाग स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में अनेक विद्वान वक्ताओं ने ममता मिश्रा के व्यवहार, सेवा भाव और जीवन मूल्यों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस पावन अवसर पर परिवार और शुभचिंतकों ने सामाजिक सेवा का संकल्प लिया। वृद्धाश्रम और जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य श्रद्धांजलि सभा के उपरांत राजीव मिश्रा एवं उनकी टीम ने स्थानीय वृद्धाश्रमों और मंदिरों में जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। वहां बुजुर्गों को पौष्टिक भोजन, ताजे फल, मिठाइयाँ और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं।

बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके अनुभव भी सुने गए। वृद्धाश्रम में एक भावुक क्षण तब आया जब राजीव मिश्रा ने अपने हाथों से बुजुर्गों को खाना खिलाया। एक बुजुर्ग महिला भावुक होकर बोलीं — _"बेटा, आप जैसा लायक बेटा सभी को नसीब हो।"_ जिससे पूरा माहौल भावुक हो गया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ियों और सड़कों किनारे रहने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच भी भोजन के पैकेट और फल बांटे गए।

इस अवसर पर राजीव मिश्रा ने कहा, _"मेरी पत्नी ममता मिश्रा हमेशा दूसरों की मदद और समाज कल्याण में विश्वास रखती थीं। इसलिए हमने ममता चैरिटेबल ट्रस्ट बनाकर उनकी सेवा की भावना को आगे बढ़ाया। आज यह ट्रस्ट लखनऊ ही नहीं, पूरे देश में एक मिसाल बन गया है। उनकी आत्मा की शांति के लिए इससे बेहतर श्रद्धांजलि और कोई नहीं हो सकती।"_ इस सेवा कार्य में परिवार के सदस्यों के साथ समाज के कई गणमान्य लोग और मित्रगण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नेक पहल की सराहना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow