कृष्ण कुमार ओझा यूपी कोऑपरेटिव यूनियन के संचालक मनोनीत, सहकार भारती कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत
कृष्ण कुमार ओझा यूपी कोऑपरेटिव यूनियन के संचालक मनोनीत, सहकार भारती कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश सरकार ने सहकार भारती के सक्रिय कार्यकर्ता और केन्द्रीय आईटी सेल के सह प्रमुख कृष्ण कुमार ओझा को उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन की प्रबंध समिति में संचालक मनोनीत किया है। सहकारिता क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इस अवसर पर शनिवार, 25 जुलाई 2026 को सहकार भारती के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में ओझा का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सहकार भारती के कार्यकर्ता सहकारिता क्षेत्र में शुद्धि, वृद्धि और समृद्धि की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ओझा को पीसीयू में निदेशक नामित करने के लिए प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का प्रदेश सहकार भारती की ओर से कोटिशः धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वागत के बाद कृष्ण कुमार ओझा ने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए उत्तरदायित्व का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी पाठक, प्रदेश मंत्री कैलाश नाथ निषाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक कुमार शुक्ला, संतोष पाल सिंह, संजय सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, विभाग प्रमुख लखनऊ रामकुमार दीक्षित, पीयूष कुमार मिश्रा, विशाल कपूर, संजय श्रीवास्तव, शिवपाल सिंह, सतीश दीक्षित तथा प्रेमचंद लोधी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने कृष्ण कुमार ओझा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
