पेंट्रीकार का औचक निरीक्षण, 1140 पानी की बोतलें जब्त, एजेंसी पर होगी कार्रवाई
पेंट्रीकार का औचक निरीक्षण, 1140 पानी की बोतलें जब्त, एजेंसी पर होगी कार्रवाई
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेनों और स्टेशनों पर नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अरिजीत सिंह के दिशानिर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक/पीएम ओमकारनाथ वर्मा ने ट्रेन संख्या 20103 की पेंट्रीकार का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आईआरसीटीसी के अधिकृत सेवा प्रदाता मेसर्स एक्सप्रेस फूड सर्विस के नामित पेंट्री मैनेजर ट्रेन में उपस्थित नहीं थे। उनके स्थान पर सहायक पेंट्री मैनेजर द्वारा पेंट्रीकार का संचालन किया जा रहा था। पेंट्री स्टोर की जांच में “EOINITA” ब्रांड के 95 कार्टन यानी 1140 बोतल पैकेज्ड पेयजल भंडारित मिले, जो रेलवे/आईआरसीटीसी द्वारा अनुमोदित ब्रांडों में शामिल नहीं है। जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।
जब्त किए गए पैकेज्ड पेयजल को गोंडा जंक्शन स्टेशन पर उतारकर सुरक्षित अभिरक्षा के लिए एलपीओ/गोंडा को सुपुर्द कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान मंडल के कैटरिंग इंस्पेक्टर के. के. शर्मा, फरीद अहमद और अन्य वाणिज्यिक कर्मचारी भी उपस्थित थे। मामले में संबंधित एजेंसी एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे नियमों एवं संविदा प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
