एनसीसी कैडेट्स ने किया वन महोत्सव का आयोजन

Jul 8, 2024 - 20:08
Jul 8, 2024 - 21:03
 0  71
एनसीसी कैडेट्स ने किया वन महोत्सव का आयोजन

पी.एस.एम.पी.जी.कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने किया वन महोत्सव का आयोजन 

हिन्द भास्कर, महराजगंज।

 मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर प्रदेश में चलाए जा रहे वन महोत्सव की शृंखला में पी.एस.एम.पी.जी.कॉलेज मथुरा नगर, आनन्द नगर के 102 बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया ।

      कार्यक्रम में पूर्व विधायक तथा कॉलेज के प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय की अध्यक्षता तथा एएनओ एनसीसी डॉ. संजय कुमार शर्मा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रबंध सलाहकार आर.एन. सिंह, एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने प्रतिभाग किया।

      कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज के लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया और उपस्थित लोगों को प्रेरित भी किया।

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि हम जानते हैं कि पौधे और पेड़, हवा, भोजन के साथ-साथ हमारे द्वारा उपयोग किए जाने वाले अन्य दैनिक उत्पादों के आवश्यक स्रोत हैं। वन विभिन्न जीवित प्राणियों के निवास स्थान हैं। यह हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः वृक्षारोपण और वृक्षों की सुरक्षा हम सभी का नैतिक दायित्व है।

     इस अवसर पर डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. श्रीदयाल वर्मा, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. अभिमन्यु शर्मा, राणा सिंह, कमलेश,  एवं संजय विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

अंत में, प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को वृक्षारोपण एवं वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं । हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में और भी प्रयास करने चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow