गोरक्षनाथ सनातन संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक प्रदीप शुक्ला से की शिष्टाचार भेंट,संगठन विस्तार पर बनी रणनीति!
गोरक्षनाथ सनातन संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक प्रदीप शुक्ला से की शिष्टाचार भेंट,संगठन विस्तार पर बनी रणनीति!
गोरखपुर/सहजनवा(हिन्द भास्कर):- गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सहजनवा, गोरखपुर के भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि यह मुलाकात संगठन की मजबूती और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री नितेश शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोविंद कुशवाहा एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री आनंद शंकर पाठक जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने विधायक प्रदीप शुक्ला से गोरक्षनाथ सनातन संघ के आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों एवं संगठन के व्यापक विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने संगठन के उद्देश्यों एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। शिष्टाचार भेंट के उपरांत संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में गोरक्षनाथ सनातन संघ के संगठन विस्तार को नई गति एवं मजबूती प्राप्त होगी।
What's Your Reaction?
