इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ में वृहद वृक्षारोपण जन-महाअभियान का आयोजन

इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ में वृहद वृक्षारोपण जन-महाअभियान का आयोजन

Jul 23, 2024 - 05:15
 0  105
इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ में वृहद वृक्षारोपण जन-महाअभियान का आयोजन
HIND BHASKAR

पत्र सूचना शाखा 
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ में वृहद वृक्षारोपण जन-महाअभियान का आयोजन

लखनऊ, 20 जुलाई 2024: इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ के परिसर में शनिवार को एक वृहद वृक्षारोपण जन-महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  मुख्य न्यायमूर्ति  अरूण भंसाली, माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति  ए. आर. मसूदी और अन्य माननीय न्यायमूर्तिगण तथा रजिस्ट्री के अधिकारी और कर्मचारीगण शामिल हुए।

 मुख्य न्यायमूर्ति और अन्य न्यायमूर्तिगण ने पौधारोपण किया, जिसमें टैबेबुइया (पिंक ट्रपेट), अमलतास, सहजन, लीची जैसे विभिन्न पौधों की प्रजातियाँ शामिल थीं। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना था।


वृहद वृक्षारोपण जन-महाअभियान कार्यक्रम उत्तर प्रदेश वन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से सम्पन्न किया गया।

संपर्क सूत्र अमरेश कुमार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow