श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी सूची पटिका का हुआ अनावरण

श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी सूची पटिका का हुआ अनावरण

Mar 15, 2026 - 16:11
 0  73
श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी सूची पटिका का हुआ अनावरण

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय के “प्रभारी अधिकारी फार्मेसी “ की सूची पट्टिका की बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया को चिकित्सालय की निदेशिका डॉ0 कजली गुप्ता ने अनावरण किया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव कुमार कनौजिया रहे।

इस अवसर पर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 डी.सी.पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 एस.आर. सिंह एवं पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 राजेश श्रीवास्तव,पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 आशुतोष डूबे एवं चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ0 अजय शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

उक्त अवसर पर प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद सिंह,अजय कश्यप एवं सरवन चौधरी की मुख्य भूमिका रही है। चिकित्सालय के पूर्व प्रभारी अधिकारी फार्मेसी को सादर आमंत्रित कर उनका माल्यार्पण कर शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

एस.ए.अंसारी, वी.के. सिंह, एच.एल.राज, एस. के.यादव, ए.एन.द्विवेदी, के.जी.पांडेय, रणधीर सिंह सचान, एम. एम.ख़ान एच.एन.चौधरी, शिव कुशवाहा एवं डी. एस.पांडेय सहित चिकित्सालय के चीफ फार्मासिस्ट एवं डी पी आर ए के प्रांतीय अध्यक्ष जे.के.सचान,प्रांतीय महामंत्री प्रदुम्न सिंह उपस्थिति रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow