तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई आयोजित

Sep 10, 2024 - 18:42
Sep 10, 2024 - 18:44
 0  30
तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई आयोजित

हिन्द भास्कर, गोरखपुर।

  पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर में 10 सितंबर, 24 को तहसील स्तरीय (कैम्पियरगंज तहसील) कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जहां पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कालेज आभूराम तुर्कवलिया, वीर शिवाजी इंटर कॉलेज सरहरी, जनता इंटर कॉलेज इंद्रपुर, श्याम कृष्ण इंटर कॉलेज थवईपार सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक ई ०ए० एन० त्रिपाठी,प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी डायरेक्ट प्रशांत द्विवेदी, संयोजक पन्नेलाल गुप्ता, क्रीड़ा प्रभारी घनश्याम यादव प्रधानाचार्य वीर शिवाजी इंटर कॉलेज सरहरी एस के लाल, प्रधानाचार्य अमर सिंह बढ़या चौक गुलाब साहनी, खेल शिक्षक इंद्रपुर संपूर्णानंद उपाध्याय, कमलाकर पांडेय, खेल शिक्षक वीर शिवाजी महेंद्र जी, राजेश जी खेल शिक्षक श्याम कृष्ण इंटर कॉलेज थवईपार सतीश शुक्ला सहित विभिन्न शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ शोभित श्रीवास्तव व भोला जी ने किया।

कार्यक्रम में विजेता छात्र छात्राओं को पदक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व मां सरस्वती जी ,विद्यालय के संस्थापक/ स्व पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी जी व संस्थापिका स्व शकुन्तला त्रिपाठी के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

छात्र छात्राओं ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सतेंद्र कुमार, वितेश कुमार तिवारी, धीरेंद्र मणी त्रिपाठी, मोज्जामिल अहमद, सतीश चंद, जीतेंद्र यादव, विकास चंद्र दिक्षित, पायल सहित कर्मचारी अमरनाथ तिवारी, बजरंगी गुप्ता, गंगा प्रसाद, विकास कुमार पांडेय, धरमराज इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow