ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का जौनपुर दौरा,नारी शक्ति वंदन सम्मेलन व जनआक्रोश मार्च में हुए शामिल
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का जौनपुर दौरा,नारी शक्ति वंदन सम्मेलन व जनआक्रोश मार्च में हुए शामिल
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर का दौरा किया। इस दौरान मंत्री शर्मा ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में हिस्सा लिया। और महिला जनआक्रोश मार्च में सहभागिता की। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियान के माध्यम से समाज में नई जागरूकता पैदा की है। मंत्री शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पारित कराने का गंभीर प्रयास किया गया, लेकिन राजनीतिक असहयोग के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह बिल अवश्य पारित होगा और महिलाओं की भागीदारी संसद में सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी एवं बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। मंत्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष के असहयोगात्मक रवैये के कारण जनसामान्य में व्यापक रोष व्याप्त है। उन्होंने इस विषय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को “लखपति दीदी” और “करोड़पति दीदी” जैसे लक्ष्य देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस दौरान राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष जौनपुर मनोरमा मौर्य,जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति,अंजू पाठक, विमला श्रीवास्तव, निशि सोनकर, स्वर्णिम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रही।
What's Your Reaction?
