हरिवंश को दीपक की बधाई, सांविधानिक मूल्य सशक्त होंगे - मिश्र,

Apr 17, 2026 - 22:31
 0  17
हरिवंश को दीपक की बधाई,  सांविधानिक मूल्य सशक्त होंगे - मिश्र,

श्रीमती नज़मा हेपतुल्ला के बाद लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति

राधाकृष्णन व चंद्रशेखर को किया याद 

समाजवादी चिंतक बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने हरिवंश प्रसाद सिंह को लगातार तीसरी बार राज्य सभा का उप सभापति चयनित होने पर बधाई दी है l श्री मिश्र ने कहा कि लेखक व पत्रकार श्री हरिवंश प्रतिबद्ध समाजवादी और गणतान्त्रिक मूल्यों में गहरी आस्था रखने वाले व्यक्ति है l उनके अनुभव और अध्ययन से भारतीय गणतंत्र की गुणात्मक शक्ति बढ़ेगी l दीपक ने बताया कि हरिवंश समाजवादी वैचारिकी और अभियानों से जुड़े हुए हैं l लोहिया और समाजवाद पर होने वाली संगोष्ठियों एवं परिचर्चाओ में हरिवंशजी बढ़ चढ़ कर सहभाग करते हैं l

 भारतीय संसदीय इतिहास में श्रीमती नज़मा हेपतुल्ला के बाद लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बनने वाले वे दूसरे व्यक्ति हैं l

 दीपक ने जयंती के उपलक्ष्य में समाजवादी नेता व पूर्व प्रधानमंत्री रहे चंद्रशेखर को याद करते हुए कहा कि देश की राजनीति में भौतिकवाद चरम पर है, नई पीढ़ी को चंद्रशेखर से सिद्धांत और व्यवहार का सामंजस्य बना कर लोकजीवन जीने की सलाहियत सीखनी चाहिए l

दीपक ने बताया कि दार्शनिक सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारतीय मनीषा में समाजवादी तत्वों को तलाशा और भारत में ऐसे समाजवादी समाज स्वप्न देखा जिसमें सबको तरक्की का समान अवसर मिले l 

दीपक ने कहा कि सर्वपल्ली द्वारा स्थापित सांविधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान का सदस्य होने का उन्हें गर्व है l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow