RPF लखनऊ मंडल का सराहनीय कार्य, गलती से बदले गये 5.56 लाख रुपये के बैगों को किया तत्काल बरामद
RPF लखनऊ मंडल का सराहनीय कार्य, गलती से बदले गये 5.56 लाख रुपये के बैगों को किया तत्काल बरामद
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ मंडल ने यात्री सुरक्षा एवं यात्री सामान की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सराहनीय कार्य किया। अपराध आसूचना शाखा लखनऊ को GRP चौकी प्रभारी गोमती नगर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15203 के कोच S/3 में सीट नंबर-19 पर यात्रा कर रही महिला यात्री सुप्रिया शबनम, निवासी विकास नगर लखनऊ, का लाल रंग का बैग गलती से उसी कोच में सीट संख्या 17, 18, 20 पर DEOS से BUW तक यात्रा कर रहे सहयात्रियों ने बुढ़वल जं. स्टेशन पर उतार लिया।
जिस की सूचना मिलते ही अपराध आसूचना शाखा लखनऊ ने तुरंत एक्शन लिया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय के आईटी सेल हेड कांस्टेबल पदम नाभ मिश्रा से प्रबल डाटा का विश्लेषण कराया गया। विश्लेषण से मिले मोबाइल नंबर और एड्रेस की जानकारी तत्काल RPF पोस्ट बुढ़वल को भेजी गई।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, उनि प्रशांत सिंह यादव, हे.का. महेंद्र नाथ अ.आ.शा/ल.जं. तथा निरीक्षक रवि कुमार, उनि जसवीर सिंह आरपीएफ पोस्ट बुढ़वल की संयुक्त टीम ने बुढ़वल पहुँचकर ग्राउंड इंटेलिजेंस एवं डाटा के आधार पर ओमकार पुत्र लच्छा राम, निवासी-गोंडा देवरिया, थाना-रामपुर मथुरा, जिला-सीतापुर को ट्रेस किया।
टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से महिला यात्री का लाल रंग का बैग सकुशल बरामद कर लिया गया। आपस में बदले हुए दोनों बैगों में जेवरात, नकदी, कपड़े आदि थे, जिनकी कुल अनुमानित कीमत यात्रियों द्वारा 5,56,000/- रुपये (पांच लाख छप्पन हजार) बताई गई। इसमें एक बैग की कीमत 5.36 लाख रुपये एवं दूसरे बैग की कीमत 25 हजार रुपये थी।
RPF पोस्ट बुढ़वल पर दोनों बैगों के मालिकों के पहुंचने पर पूरी तस्दीक और इत्मीनान के बाद सामान उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ लखनऊ मंडल द्वारा डाटा एनालिटिक्स एवं ग्राउंड इंटेलिजेंस के समन्वय से यात्रियों के सामान की त्वरित बरामदगी का यह एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
What's Your Reaction?
