मंत्री ए के शर्मा का भदोही दौरा,महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में जनआक्रोश मार्च में हुए शामिल
मंत्री ए के शर्मा का भदोही दौरा,महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में जनआक्रोश मार्च में हुए शामिल
लखनऊ/भदोही(हिन्द भास्कर):- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने भदोही भ्रमण के दौरान औराई ब्लॉक सभागार में नारी शक्ति वंदन को लेकर प्रेस वार्ता की। वहीं मंत्री शर्मा ने महिला जनआक्रोश मार्च में शामिल होकर महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।
“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पारित कराने के लिए गंभीर प्रयास किए गए, किंतु विपक्ष के असहयोगात्मक रवैये के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह महत्वपूर्ण विधेयक अवश्य पारित होगा और महिलाओं की भागीदारी को नई मजबूती मिलेगी।
मंत्री शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विपक्ष का रवैया निराशाजनक रहा है, जिससे जनसामान्य में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
इस दौरान सांसद विनोद बिंद सहित विधायकगण एवं महिला जनप्रतिनिधियों ने भी कड़े शब्दों में विपक्ष की निंदा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी सांसद विनोद बिंद, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, कार्यक्रम की संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्रियंका जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख पूनम मौर्या,कार्यकारिणी समिति सदस्य रेनू पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थिति रही।
What's Your Reaction?
