स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़ा, देश में बना नंबर-1

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़ा, देश में बना नंबर-1

Sep 7, 2026 - 17:27
 0  35
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़ा, देश में बना नंबर-1

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आप को बता दे कि राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण में देशभर में प्रथम स्थान पाकर पहली बार इंदौर को पीछे छोड़ दिया है। मंत्री ए के शर्मा के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र विस्तार और वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगातार काम हो रहा है।

इस सर्वेक्षण में यूपी के कुल 16 शहरों ने जगह बनाई है, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले कैटेगरी-1 में यूपी के 6 शहर शामिल हैं। लखनऊ पहला, आगरा चौथा, गाजियाबाद 9वां, कानपुर 11वां, प्रयागराज 13वां और मेरठ 22वें स्थान पर रहा। 3 से 10 लाख आबादी वाली कैटेगरी-2 में भी यूपी के 6 शहर हैं।

फिरोजाबाद दूसरा, झांसी पांचवां, मुरादाबाद और नोएडा आठवां, गोरखपुर 22वां और बरेली 26वें स्थान पर रहा। 3 लाख से कम आबादी वाली कैटेगरी-3 में 4 शहरों ने सफलता पाई। रायबरेली 17वां, अनपरा 29वां, खुर्जा 30वां और गजरौला 31वें स्थान पर रहा। वार्ड लेवल रैंकिंग में भी यूपी का जलवा रहा। कैटेगरी-1 में लखनऊ के वार्ड-70 ने देश में पहला स्थान पाया, जबकि कैटेगरी-2 में प्रयागराज के वार्ड-31 ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर मंत्री शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को प्रधानमंत्री ने जनअभियान बनाया, आज की उपलब्धि उसी जनभागीदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में शहरों की तस्वीर बदल रही है।

मंत्री शर्मा ने सभी निकाय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरह लखनऊ ने स्वच्छ वायु में पहला स्थान पाया है, वैसे ही स्वच्छता सर्वेक्षण में भी लखनऊ को नंबर-1 बनाने के लिए सरकार और नागरिक मिलकर काम करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow