यात्रियों के लिए खुशखबरी: लखनऊ से मुंबई के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, जानें टाइमिंग और कोच डिटेल
यात्रियों के लिए खुशखबरी: लखनऊ से मुंबई के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, जानें टाइमिंग और कोच डिटेल
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए एकल यात्रा विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 02533 लखनऊ जं.- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल 07 सितंबर, 2026 सोमवार को लखनऊ जं. से शाम 5:10 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन उन्नाव से 18:27 बजे, कानपुर सेंट्रल से 19:15 बजे, उरई से 20:44 बजे, झांसी जं. से 22:53 बजे, दूसरे दिन ललितपुर से 00:07 बजे, भोपाल से 03:15 बजे, रानी कमलापति से 03:29 बजे, इटारसी से 05:05 बजे, खंडवा से 08:00 बजे, भुसावल से 09:55 बजे, मनमाड से 12:20 बजे, नासिक रोड से 13:28 बजे, इगतपुरी से 14:32 बजे, कल्याण से 16:15 बजे और दादर से 17:05 बजे छूटते हुए मुंबई CSMT रात 18:30 बजे पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इसमें 1 जनरेटर सह लगेज यान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 4 शयनयान, 5 AC थ्री इकोनॉमी, 3 AC थ्री, 2 AC टू, 1 AC फर्स्ट और 1 LSLRD कोच शामिल रहेगा।
What's Your Reaction?
