पशुधन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने जनपद बरेली एवम बदायूं में किया वृक्षारोपण

पशुधन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने जनपद बरेली एवम बदायूं में किया वृक्षारोपण

Jul 23, 2024 - 22:37
 0  37
पशुधन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने जनपद बरेली एवम बदायूं में किया वृक्षारोपण
HIND BHASKAR

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश


 *पशुधन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने जनपद बरेली एवम बदायूं में किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण* 

लखनऊ: 20 जुलाई, 2024

  उत्तर प्रदेश के पशुधन,दुग्ध विकास एवम राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने आज   "पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ" जन अभियान 2024, के अन्तर्गत बरेली में  रामगंगा नगर योजना के ब्रम्हपुत्र ब्लाक के पार्क में तथा सेखूपुर शुगर मिल, कादर चौक रोड, बदायूँ में पौधरोपण किया। श्री सिंह ने इस अवसर पर नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
    
श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी के "एक पेड़ मां के नाम" के संकल्प ने इस वर्ष वृक्षारोपण अभियान को जन जन से जुड़ने और पेड़ों के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित किया है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व और दिशा निर्देशन में वृक्षारोपण अभियान आज महाअभियान बन गया है और 36.50 करोड़ पौधरोपण का कार्य न केवल ऐतिहासिक है बल्कि हरियाली,जलवायु और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि पेड़ अधिक संख्या में होंगे तो वायु की गुणवत्ता बेहतर होगी जिससे हम सभी कई श्वांस संबंधी बीमारियों से बच सकेंगे।

 श्री सिंह ने कहा कि आज वृक्षारोपण अभियान में पूरे प्रदेश में सभी लोग बढ़ चढ़ कर सहभागी बन रहे हैं। ये  दर्शाता है कि यदि हम सब मिलकर कार्य करें,तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है और उसके सुखद परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। उन्होंने सबसे पेड़ लगाने के बाद उसकी निरंतर देखभाल करने की भी अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow